मधुबन बाजार और आसपास क्षेत्रों के अखिल भारतीय मद्ध्ेशिया वैश्य सभा के लोगों ने संत शिरोमणि कुलगुरु बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें समाज के लोगों ने भाग लिया।
शोभायात्रा में शामिल लोगों के हाथों में झंडा लेकर बाबा का जयकारा लगाते हुए चले आैर उनकी शिक्षा का बखान किया। शोभायात्रा के बाद आयोजित सभा में समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर सभी का मन मोह लिया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज हमारा समाज काफी कठिनाइयों से जूझ रहा है। बोले शासन और प्रशासन में समाज की कम भागीदारी का परिणाम है कि नई पीढ़ी पिछड़ती जा रही है। बोले आज हम सब बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लें। यह तभी संभव होगा जब हम बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें सकेंगे। जिस दिन ऐसा हुआ समाज का कल्याण होगा और बाबा गणिनाथ द्वारा देखा गया सपना पूरा होगा।
विशिष्ठ अतिथि अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामदास गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा से दूर होने के कारण पिछड़ता जा रहा है। हम अपने बिजनेस ब्यापार से ऊपर उठकर बच्चों के भविष्य के लिए भी एक जिम्मेदारी निभानी होगी तभी समाज का विकास होगा।
सभा को वैश्य सभा के रंजीत गुप्ता रामाशंकर गुप्ता पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता राजेश गुप्ता सहित दर्जनों लोंगो ने सम्बोधित किया।अखिलेश मद्धेशिया रोहित गुप्ता सन्तोष गुप्ता विवेक मद्धेशिया अशोक मद्धेशिया अनिल राधेश्याम गुप्ता शंकर मनीष विजय गिरीश गुप्ता राजन राजेश सर्वेश सूरज अभिनव मनोज सहित सैकड़ो लोग कार्यक्रम में शामिल थे।