फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र के रग-रग में था समाजवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा कार्यालय पर बुधवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 87 वीं जयन्ती जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। सपा जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के रग-रग में समाजवाद बसा था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में हुआ था। उनके पिता रंजीत मिश्र किसान थे। बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1953 में इलाहाबाद पहुंचे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक कला वर्ग में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू की और जल्दी ही छात्र राजनीति से जुड़े। छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कई आंदोलन छेड़ा। छात्रों ने उनका बढ-चढ़ कर साथ दिया। इस बीच उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। फूलपुर सीट पर 1969 में उपचुनाव हुआ तो जनेश्वर मिश्र सोशलिस्ट पार्टी से जीते। वह लोकसभा में पहुंचे तो उन्हें छोटे लोहिया का नाम राजनरायन जी ने दिया।
बैठक में जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी, पूर्व जिला महासचिव रामधनी यादव, जिला सचिव विनोद तिवारी, रामधनी चौहान, जिला सचिव वीरेंद्र चौहान, राजेन्द्र यादव, गौरव पांडेय, पंकज उपाध्याय,राम विलास याद,राम चन्द्र चौहान, राहुल निषाद, शशिराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मधुबन : नगर पंचायत के सुग्गीचौरी रोड सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पंडित जनेश्वर मिश्रा की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाजवादी विचार धारा को आगें बढाने का संकल्प लिया।
पूर्व विधायक उमेश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्रा समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे। इस अवसर पर चन्द्र किशोर पाण्डेय, अखिलेश कन्नौजिया, सूर्यनाथ यादव, गौतम, सतीश कुमार, नौरतन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें