फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं

विज्ञापन
कहाँ है सोशल डिस्टेंसिंग:नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बाहर सोमवार को पैसा निकाल? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। लाकडाउन के दौरान नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के बैंकों में जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी उड़ायी जा रही है। न तो बैंक प्रशासन और न ही संबंधित विभाग गंभीर नजर आ रहा है। जमा निकासी के लिए जा रहे खाताधारक संक्रमण की आशंका से दहशत में जी रहे हैं। लाकडाउन के दौरान शासन प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए तमाम कवायद की जारही है, लेकिन विभिन्न बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। नगर स्थित बैंक आफ बरौदा में सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं रखा गया। बैंककर्मी अपने कार्य करने मेें व्यस्त रहे। दोहरीघाट कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारकों की भारी भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जी उड़ी। बैंक के अंदर दो से तीन लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। इसके लिए बैंककर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन भारी भीड़ के चलते बैंककर्मी लाचार नजर आ रहे थे। कड़ी धूप में लोगों को घंटों खड़े रहने को विवश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें