घोसी नगर के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए कोटे की दुका?
- फोटो : MAU
घोसी। नगर के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को कोटे की दुकान पर राशन लेने वालों की भीड़ लग गयी। सोशल डिस्टेििसिंग न रखने पर कोटेदार ने राशन वितरण बंद कर दिया। लोगों की सेचना पर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव मौक पर पहुंचे। उन्होंने प्रकरण की जानकारी लेकर अगले दिन पूरी तैयारी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए राशन वितरण कराने का निर्देश दिया। कोटेदार शाहजनम ने बताया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे है।इससे राशन वितरण बंद कर दिया गया है। वृहस्पतिवार को गोले बनवाकर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार राशन वितरण किया जाएगा। कोतवाल ने सभी को समझा बुझाकर कर अगले दिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन लेने की बात कहकर वापस किया।