स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लैरो हसनपुर निवासी 15 वर्ष के किशोर की बुधवार की देर रात इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बीते 22 अगस्त की देर रात किशोर को सर्पदंश के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा लैरो हसनपुर निवासी अनुज (15) पुत्र संजय यादव का पुत्र था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। बीते 22 अगस्त की रात लगभग 2 बजे चारपाई पर सोए बालक को मच्छरदानी के अंदर घुसकर सर्प ने डस लिया। सुबह 7 बजे जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन फानन में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई।