शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर स्थित एटीएम से रुपये निकाले जाने के बाद मोबाइल एसएमएस अलर्ट ने खाताधारक का 15000 रुपये बचा दिए।
एक युवक को गार्ड ने दबोच भी लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि यह गड़बड़ी भूलचूक और मशीन की गड़बड़ी के चलते हुई है। इसके चलते आरोपी को छोड़ दिया गया।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढैंचा गांव निवासी राजीव शुक्रवार को यूनियन बैंक नरई बांध स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने अपना एटीएम कार्ड लगाकर पैसा निकालने की कोशिश की, लेकिन निकासी नहीं हुई।
आखिर वह एटीएम से निकल गया। ज्योंही वह एटीएम से हटा एक अन्य व्यक्ति आया और अपना एटीएम लगाया, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही 15000 रुपये निकल आए।
उसने रुपये ले भी ले लिए और जाने की तैयारी कर रहा था कि पहले व्यक्ति राजीव के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट आ गया कि खाते से 15000 रुपये निकल गये।
उसे समझते देर नहीं लगी कि उसका ही पैसा निकालकर दूसरा व्यक्ति जा रहा है। उसने तुरंत उसे पकड़ लिया और गार्ड को बुलाकर सौंप दिया।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची जहां एटीएम से पैसा निकालने से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इस संबंध में सारहू पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह गड़बड़ी हुई।