फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस अलर्ट ने बचा लिए `15000

Fri, 09 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर स्थित एटीएम से रुपये निकाले जाने के बाद मोबाइल एसएमएस अलर्ट ने खाताधारक का 15000 रुपये बचा दिए।
विज्ञापन


एक युवक को गार्ड ने दबोच भी लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि यह गड़बड़ी भूलचूक और मशीन की गड़बड़ी के चलते हुई है। इसके चलते आरोपी को छोड़ दिया गया।


हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढैंचा गांव निवासी राजीव शुक्रवार को यूनियन बैंक नरई बांध स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने अपना एटीएम कार्ड लगाकर पैसा निकालने की कोशिश की, लेकिन निकासी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर वह एटीएम से निकल गया। ज्योंही वह एटीएम से हटा एक अन्य व्यक्ति आया और अपना एटीएम लगाया, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही 15000 रुपये निकल आए।

 उसने रुपये ले भी ले लिए और जाने की तैयारी कर रहा था कि पहले  व्यक्ति राजीव के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट आ गया कि खाते से 15000 रुपये निकल गये।

उसे समझते देर नहीं लगी कि उसका ही पैसा निकालकर दूसरा व्यक्ति जा रहा है। उसने तुरंत उसे पकड़ लिया और गार्ड को बुलाकर सौंप दिया।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची जहां एटीएम से पैसा निकालने से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इस संबंध में सारहू पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते यह गड़बड़ी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें