फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 30 हजार घरों में लगा स्मार्ट मीटर सिर्फ 6 हजार ही जमा कर रहे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरीय क्षेत्र में लाइन लास रोकने के लिए विद्युत निगम की तरफ से नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। नगर क्षेत्र में लगभग 56 हजार उपभोक्ताओं के सापेक्ष लगभग 30 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। लेकिन अभी तक नगर के 20 प्रतिशत उपभोक्ता ही बिजली बिल नियमित जमा कर रहे हैं। विद्युत निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के साथ ही एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगभग तीन लाख 53 हजार 435 विद्युत उपभोक्ता हैं। नगर सहित जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मीटर से छेड़छाड़ करना आसान नहीं होगा। इसमें नगरीय क्षेत्र में लाइन लास रोकने के लिए 56,454 उपभोक्ताओं के घरों को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें लगभग 30, 044 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। इसके सापेक्ष सिर्फ छह हजार उपभोक्ता ही बिजली बिल जमा कर रहे हैं। जिले में विद्युत चोरी और ओवरलोड की वजह से निगम को काफी ज्यादा लाइन लास की समस्या से जुझना पड़ रहा था। इससे निगम पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।
विद्युत उपभोक्ताओं के यहां सामान्य मीटर होने की वजह से यह समस्या काफी हद तक बढ़ गई थी। उपभोक्ताओं के घरों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लग रहे स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। विद्युत चोरी को रोकने के लिए आर्म्ड केबल लगाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बाइपास बिजली का उपभोग करना आसान नहीं होगा। साथ ही उपभोक्ता अपनी आवश्यकतानुसार स्मार्ट मीटर को मोबाइल फोन से रिचार्ज कर विद्युत उपभोग कर सकेंगे। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें