फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्मार्ट मीटर से आ रहा ज्यादा बिल, कांग्रेसजनाें ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने शनिवार को कॉटन मिल से जुलूस निकालकर बिजली निगम अभियंता कार्यालय पहुंच अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि बिजली निगम में व्यवस्था के सुधार की बजाय उपभोक्ता पर बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिल ज्यादा आ रहा है। तार जर्जर है, जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने में महीनों लग रहे हैं। कहा कि अगर आम जनमानस का समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी सड़क पर उतरेगी। शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा उपभोक्ताओं को परेशान करते हुए उन पर अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव एवं धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में सुधार नहीं आया तो पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर वीरेंद्र कुशवाहा, मनसा राजभर, ओमप्रकाश ठाकुर, मिना भारती, छोटेलाल, मधुसूदन त्रिपाठी, हसरत अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें