फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जन आक्रोश महिला पदयात्रा में विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज विकास खंड के अदरी नगर पंचायत स्थित श्रीराम रूप पोखरा पर बुधवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा संजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

पदयात्रा श्रीराम रूप पोखरा स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर अदरी बाजार होते हुए मां दुर्गा मंदिर, इंदारा स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप चौरसिया, संयोजक सन्नो गुप्ता, सह संयोजक रघुवीर राजभर, प्रिंस गुप्ता, कृष्ण बिहारी तिवारी, चंदन गुप्ता, प्रितुलता पांडेय, बदामी राजभर, पूजा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें