फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सिलिंडर नहीं मिलने पर की नारेबाजी, सड़क किया जाम

विज्ञापन
घोसी में गैस सिलेंडर के लिए जामडीह में बाबा भारत गैस एजेंसी पर लगी भीड़ और  सड़क जाम करते लोग।स - फोटो : 1
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के जामडीह स्थित बाबा भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को सुबह से गैस के लिए लाइन में लगे सैकड़ों उपभोक्ताओं को देर रात तक सिलिंडर नहीं मिला। नाराज लोगों ने एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कुछ समय के लिए घोसी–मधुबन मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

देर रात होने के कारण अधिकांश उपभोक्ता बिना गैस सिलिंडर लिए ही वापस लौट गए। वहीं बुधवार को भी सिलिंडर नहीं मिलने से लोग खाली हाथ लौटे।
घोसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए उपभोक्ता मंगलवार को सुबह लगभग आठ बजे से ही गैस एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे।
मदापुर समसपुर निवासी बुद्धिसेन मौर्य और पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी मुशीर अहमद ने बताया कि उन्होंने लगभग पांच दिन पहले सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। इसके बावजूद एजेंसी पर जाने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। कई घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी जब सिलिंडर नहीं मिला तो लोगों में नाराजगी बढ़ गई।
जमालपुर मिर्जापुर कस्बा खास निवासी महिमा और जैनापुर निवासी रमेशचंद यादव ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ देर के लिए घोसी–मधुबन मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
एजेंसी संचालक रमेशचंद पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं को नियमानुसार उपलब्धता के आधार पर गैस सिलिंडर वितरित किया जा रहा है। सिलिंडर की आपूर्ति सीमित होने के कारण एजेंसी पर भीड़ अधिक हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें