घोसी के खत्रीपार गांव में चौपाल को संबोधित करते डीएम वैभव श्रीवास्तव।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गोद लिए गए पीवाताल तथा खत्रीपार गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही कुपोषित बच्चों का वजन कराया। बच्चों के वजन में कमी पर नाराजगी जताई। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर का वेतन काटने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पीवाताल में खुश्बू, साहब, सुनैना, आसना, कृष्णा, रितु, समर, आयुश, अंशिका, शसी, वेदान्ती आदि बच्चों का वजन कराया। वजन कम मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैना देवी, नीलम पांडेय, मीना चतुर्वेदी तीनों के एक-एक बच्चों के वजन में कमी आने के कारण 10-10 दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिया। सुपरवाइजर सरिता गुप्ता, सीडीपीओ रीता तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री का पांच-पांच दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया।
इसी क्रम में खत्रीपार में कार्यकर्ता पूनम चौहान को हिदायत दी कि यदि बच्चों के वजन में अगले माह कमी हुई तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी जिलाधिकारी द्वारा खत्रीपार में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाये जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। कहा कि खत्रीपार एवं पिवांताल में जो भी पात्र लाभार्थी हैं उनका अविलंब शौचालय बनवाया जाय। दोनों गांवों में लगे इंडिया मार्का हैंड पंप की कमी तथा खराब हैंड पंपों की समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, मुख्य चिकित्साधिकारी राज कुमार गुप्ता, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।