नगर स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में निपुण हुए बच्चों को शैक्षिक किट और शिल्ड देकर
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नगर के मुगलपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में नगरस्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर ने निपुण बच्चों को शैक्षिक किट और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शैक्षिक किट और शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी राजित लाल रत्नाकर ने कहा कि हमारे बच्चे भविष्य का भारत हैं। शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि घर और समाज की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर शिक्षक नेता चंद्रधर राय, अरविंद पांडेय सहित अधिकारी और शिक्षक शामिल थे।