फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर छह पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने खनिज विभाग के मुहर्रिर की तहरीर पर दो गाड़ियों से आए छह लोगों के विरुद्ध चोरी की गिट्टी ले जाने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

तहरीर में खनिज मुहर्रिर राजाराम चौहान ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात्रि को बोझी आजमगढ़ के वार्डर पर बावरिहवा पर चेकिंग के दौरान आजमगढ़ की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया, जिसमें गिट्टी लदी थी। जांच के दौरान चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर खनिज विभाग की टीम ने ट्रक को कोतवाली चलने को कहा। आरोप लगाया कि जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक को कोतवाली न लाकर कुछ लोगो को बुलाकर ट्रक को बोझी बाजार में एक दुकान पर खड़ा कर दिया और वहीं गिट्टी को उतरवाने लगा।पुलिस ने तहरीर मिलने पर ट्रक चालक सहित छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें