फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार बच्चों को लगाया जाएगा टीका

विज्ञापन
नगर के शाही कटरा के मैदान में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के शुभारंभ पर बच्चे को दवा की खुराक पिलाते श? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका स्थित शाही कटरा में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ शाही कटरा के शाही इमाम इफ़्तेख़ार अली तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नरायन दुबे ने किया। इस दौरान छह हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि नौ मार्च से शुरू अभियान में लगभग 6000 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 300 सत्रों का आयोजन होगा। अजन्मे शिशु को टेटनस इनफेक्शन से बचाने के लिए गर्भावस्था के दौरान टेटनस टॉक्साइड (टीडी) का टीका लगाया जाता है। टेटनस एक जानलेवा बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। टीडी के टीके के जरिये इससे आसानी से बचा जा सकता है। यह टेटनस जीवाणु (बैक्टीरिया) आमतौर पर मिट्टी और धूल में पाया जाता है और खुले घाव के जरिये शरीर में प्रवेश कर लेता है। इस मौके पर डॉ. वकील अली डिप्टी सीएमओ, एमओ डॉ जावेद, डब्लूएचओ के डॉ पदम जैन, यूनिसेफ के डीएमसी सौरभ सिंह, डिस्ट्रिक कोल्ड चैन मैनेजर कामाख्या मौर्य, कोर ग्रुप से अमित, अर्बन कोआर्डिनेटर देवेन्द्र यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें