फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर होगी भारी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
नगर के नवीन कृषि मंडी स्थित मतगणना केंद्र पर पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी सुशील घुले।संवा - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पुलिस प्रशासन की ओर से मतगणना के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे। जबकि बाहर यूपी पुलिस के जवान और अधिकारी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 50 दरोगा और इंस्पेक्टर तथा 250 आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की मानीटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी करेंगे। एएसपी त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना स्थल पर किसी भी सामान्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केवल प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतगणना हाल तक जाने दिया जाएगा। मीडिया कर्मियों को गेट नंबर तीन से प्रवेश की अनुमति होगी। मतगणना स्थल पर अंदर पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों की दो कंपनियां तैनात की जाएगी। मतगणना स्थल के आस पास केवल प्रत्याशियों के वाहनों को आने जाने की अनमुति होगी। इसके अलावा कोई वाहन बलिया मोड़ के आस पास नहीं आने दिए जाएंगे। यह व्यवस्था वृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से मतगणना समाप्त होने के बाद तक लागू रहेगी। बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी और उनके एजेंट के अलावा किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के अतिरिक्त नवीन उप मंडी के आस पास वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें