फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
रदहां के प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय सनेगपुर में निरीक्षण करते बीएसए ओपी तिपाठी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता जांची। लापरवाही मिलने पर छह शिक्षकों को वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सनेगपुर में कक्षा 8 में पढ़ा रहे अध्यापक के समक्ष बच्चों से आठ को अंग्रेजी में लिखने के लिए कहा। पूरे कक्षा में मात्र एक ही छात्र लिख सका। इसी प्रकार कक्षा सात एवं कक्षा छह में भी शिक्षण कार्य कर रहे अध्यापकों के समक्ष बच्चों ने एक भी सामान्य स्तर के प्रश्नों का जवाब नहीं दिया। विद्यालय परिवेश में भी अनियमितता पाई गई। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक सहायक अध्यापिका रामा राय, प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह सहित छह शिक्षकों का चालू माह का वेतन बाधित करने का आदेश दिया। कक्षाओं का फर्श अत्यधिक टूटा हुआ पाया गया। जिस पर बीईओ को एक हफ्ते के अंदर फर्श ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सनेगपुर पर छात्र संख्या 127 के नामांकन के सापेक्ष 75 बच्चों की उपस्थिति थी। वहां प्रधानाध्यापक को कक्षा एक के बच्चों को भी मिशन पहचान रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को आदेशित किया गया। रानीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय खुरहट का निरीक्षण किया। जहां 140 के सापेक्ष 90 बच्चों की उपस्थिति पाई गई। प्रधानाध्यापक को किताबी ज्ञान को थोपने के बजाय परिवेश से जोड़ते हुए एवं गतिविधियों के द्वारा शिक्षण कार्य करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें