फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब तथा 24 शीशी देशी शराब के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने बरामदपुर के पास से सुरहुरपुर निवासी राजेन्द्र चौहान, मैनेजर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ, फरीदपुर के पास से विनोद कुमार, सरवा निवासी रामजी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रानीपुर थाने की पुलिस ने भुसुवां के पास से भुसुवा निवासी रामप्रकाश को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने लुदुही पुलिया के पास सेबरहां निवासी अनिल यादव को 24 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें