फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह मिले नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को 2,039 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें छह नए संक्रमित मरीज मिले। एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित मरीजों की संख्या सर्वाधिक चार मिली। नए संक्रमित मरीजों से अब कुल मरीजों की संख्या 2733 हो गई है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को 765 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें चार संक्रमित मरीज मिले। जबकि लैब से आई 1274 रिपोर्ट में एक तथा ट्रूनाट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। संक्रमित मरीजों में दो चोरपाकला से, मयूरविवार कॉलोनी से एक, कंसो से एक, खालिसा वलीदपुर से एक, सहादतपुरा से एक मरीज मिला। संक्रमित मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2733 पहुंच गई। इसमें 2599 मरीज ठीक हो चुके है। 35 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय99 मरीजों में 61 मरीजों का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें