फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: टेंडर होने के छह महीने बीते, नहीं शुरू हुआ नाली निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड 11 नंद नगर में नाली निर्माण के लिए टेंडर होने के छह महीने बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। परेशान वार्डवासियों ने गत रविवार को दौरे पर गए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। नगर विकास मंत्री के निर्देश के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

अमिला नगर पंचायत के विस्तारीकरण मेें नंद नगर को कस्बा के वार्ड 11 में शामिल किया गया। लोगों की मांग पर नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से नंद नगर में 5.31 लाख रुपये की लागत से 70 मीटर कवर्ड नाली निर्माण और 29 लाख रुपये की लागत से 250 मीटर नाली, इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य के लिए छह पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन अभी तक नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालत यह है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज वार्डवासियों ने गत रविवार को दौरे पर आए नगर विकास मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन सौंपा था। वार्डवासियों की शिकायत पर नगर विकास मंत्री ने निरीक्षण कर संंबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया था। बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

वार्ड में नाली निर्माण अधर में लटकने के चलते सड़क पर जलभराव रहता है। इसके चलते परेशानी होती है। समस्या का समाधान किया जाए।-प्रवीण कुमार सिंह
वार्डवासी

नाली निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कब समाधान होगा पता नहीं चल पा रहा है।-बिट्टू मद्धेशिया
विज्ञापन

वार्डवासी

घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। जलजमाव रहने के चलते मच्छरजनित बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं।-गुलजार सोनकर, वार्डवासी

गांव को जब नगर पंचायत में शामिल किया गया तो शहर जैसी सुविधा की आस जगी। लेकिन गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है।-जितेंद्र शर्मा, वार्डवासी


वार्ड के कुछ लोगों द्वारा विरोध करने के चलते नाली निर्माण सहित अन्य कार्य में समस्या आई है। मामले को सुलझा लिया गया है। शीघ्र ही वार्ड मेें नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-मनोज यादव, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अमिला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें