फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने आपरेटर से नकदी छीनकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सहरोज गांव के पास बुधवार की शाम काम से वापस घर जा रहे एक आपरेटर से तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुपये और सोने का चेन लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने कोपागंज पुलिस थाने में तहरीर दी है। सौंपी तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा मुहल्ला निवासी नागेश्वर यादव पुत्र पुरुषोत्तम निर्माणाधीन कोपागंज एनएच 20 पर टीएम आपरेटर का कार्य करता है। रोजाना की भांति बुधवार की देर शाम करीब दस बजे काम समाप्त कर वह बाइक से अपने घर जा रहा था। अभी वह सहरोज गांव के पास पहुंचा था कि तभी तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोका। उसके रुकते ही एक बदमाश ने तमंचा उसके सिर पर सटाकर उसके जेब में रखा सात हजार रुपये की नकदी, गले में पहना सोने की चेन तथा उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने कोपागंज थाने में तहरीर दी। इस बाबत कोपागंज एसओ अजय तिवारी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है, लेकिन बदमाशों द्वारा छीनी गई रकम हजारों में नहीं है, बल्कि चार-पांच सौ रुपये और मोबाइल छीनने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें