मऊ। जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हुई जांच में छह संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है।
सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरटीपीसीआर की जांच के लिए 470 लोगों का सेम्पल लिया गया। जबकि एंटीजन से 439 लोगों जांच की गई। इस दौरान छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को मिले मरीजों में एंटीजन जांच में पांच तथा एक रिपोर्ट बीएचयू से प्राप्त हुई है। इस आधार पर जिले में संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि बीमार मरीजों को उपचार के लिए होम आईसोलेशन में रखा गया है। बताते चले अब तक जिले में 3057 मरीज मिले चुके है। इसमें 2991 ठीक होकर घर लौट चुके है। जबकि 39 की मौत हो चुकी है। बरवक्त 31 मरीज एक्टिव है।