फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन शेष, लक्ष्य से कोसों दूर है गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन प्रशासन की तरफ से गेेहूं खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तमाम प्रयास के बाद भी गेेहूं खरीद लक्ष्य से कोसों दूर है। गेहूं खरीद समय सीमा में सिर्फ छह दिन शेष हैं। लेकिन अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। अभी तक 10375.17 एमटी की खरीद हो सकी है। जो लक्ष्य के मुकाबले 29.64 प्रतिशत है। जिले में किसानों को गेेहूूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लक्ष्य 35 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद की समय सीमा 15 जून तक निर्धारित की गई है। समय सीमा में छह दिन ही शेष रह गए हैं, अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जा रही है। इसमें विपणन विभाग के 12 केंद्र, पीसीएफ के 36 व भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र पर गेहूं की खरीद की जा रही है। गत वर्ष 22573 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी थी लेकिन इस वर्ष अब तक 2764 किसानों से 10375.17 एमटी गेहूं की खरीद हो सकी है। ऐसे में अभी पिछले साल की अपेक्षा आधी भी खरीद नहीं हो पाई है। सूत्रों की मानें तो कंपनियां गेहूं खरीद कर रही है। किसान अधिक लाभ के चक्कर में गेहूं रखे हुए हैं। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि गेहूं खरीद चल रही है। अब तक लक्ष्य के मुकाबले 29.64 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें