घोसी पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने वाले छह चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी का एक गैलन डीजल, दो खाली गैलन के साथ चोरी में शामिल एक पिकअप बरामद की।
बताया जा रहा है कि घोसी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर मंगलवार की भोर पिढवल मोड़ से ट्रक से डीजल चोरी करने वाले आरोपी चंदन चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी लखनी मुबारकपुर, अनिल चौहान पुत्र शिवबचन, कन्हैया चौहान पुत्र उमेश चौहान, अभिषेक पुत्र रामविलाश, धर्मेंद्र राजभर पुत्र राजकुमार, अमित चौहान पुत्र मनोज चौहान निवासीगण भरथियाकादीपुर थाना घोसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से एक गैलन में 20 लीटर डीजल, दो खाली गैलन व डीजल ले जाने के लिए रखा गया एक पिकअप वाहन को बरामद किया गया। इस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध पहले से दर्ज मुकदमे में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।