फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो कांवड़ियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में सोमवार की सुबह मार्कंडेय मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने गए दो कांवड़ियों के साथ अनहोनी हो गई। भगवान शिव को जल चढाने के बाद दोनों कांवड़िया वाराणसी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने चले गए। घर लौटने के दौरान कैथी के पास पहुंचे ही थे की उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दोनों युवकों के घर पर कोहराम मच गया। दोनों अपने मां बाप के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन


मृतक सूरज राजभर 22 पुत्र मुकेश राजभर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी था। वह अपने ननिहाल डुमरांव में रह रहे दोस्त चंचल पांडेय 25 पुत्र वीरेंद्र पांडे के साथ एक ही बाइक से सोमवार की सुबह मार्कंडेय मंदिर शिव जी को जल चढ़ाने गए हुए थे। दोनों वहां जल चढ़ाने के बाद वाराणसी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने चले गए। वहां दर्शन करने के बाद दोनों बाइक पर वापस लौट रहे थे, तभी वह वाराणसी स्थित कैथी के पास पहुंचे ही थे सामने से आ रही बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया।

इकलौता पुत्र था सूरज

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी सूरज राजभर अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की है। दो दिन पहले सूरज किसी मामले में जमानत कराकर घर आया था। सोमवार को अपने मित्र के साथ शिवजी को जल चढ़ाने के लिए गया था।
विज्ञापन


ननिहाल में बचपन से रहता था चंचल
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चंचल पांडेय पुत्र वीरेंद्र पांडेय जन्म से ही अपने ननिहाल डुमरांव में रहता था। उसका मूल घर घोसी कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर गांव का निवासी है। वह अपने मां-बाप का इकलौता लड़का था। पांच साल पहले उसकी मां बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पिता घर पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें