फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बड़ागांव जैसे हालात अब भी कई बस्तियों में, जिम्मेदार बिछाएं पटिया, दूसरे अभय की न जाए जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर पंचायत सोमवार को पूरे प्रदेश में अभय की मौत के बाद चर्चा में है, कारण खुले नाले में गिरने से मासूम की मौत। वजह नाले पर पटिया न बिछी होना, लेकिन यह लापरवाही केवल नगर पंचायत के वार्ड तीन बड़ागांव में ही नहीं है, बल्कि अन्य वार्ड में बनी बस्तियों में खुला नाला किसी परिवार के दूसरे अभय की जान लेने पर आमादा है। दरअसल अमर उजाला ने घटना के बाद मंगलवार को सात मुहल्लों की पड़ताल की, इसमें किसी भी जगह पर पूरे बने नाले-नालियों को पटिया से ढंका नहीं होना पाया गया है। वहीं पीएम के बाद अभय को सोमवार की देर शाम अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

घोसी नगर पंचायत के पंद्रह वार्ड में खुले नाले-नालियों के सुरक्षित होने के दावे की सत्यता को लेकर मंगलवार को बड़ागांव उत्तरी, मदापुर समसपुर, बैसवाड़ा,काजीपुरा, कस्बा खास, बड़ागांव बाजार, घोसी कोतवाली के पीछे बनी नाले-नालियों की जांच की तो यहां किसी भी जगह पर पूरी नाले-नालियां पटिया से सुरक्षित नहीं दिखीं। काजीटोला में एक जगह नाले पर 50 मीटर तक पटिया का कोई नामोनिशान तक नहीं था। वहीं इस संबंध में काजीपुरा निवासी अरशद हुसैन ने बताया कि खुले नाले के पास निजी स्कूल है, नाले के खुले होने से खतरे की संभावना को लेकर कई बार शिकायत किया जा चुका हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने इसे ठीक करना मुनासिब नहीं समझा है। वहीं यहीं के निवासी तुफैल अहमद तो बड़ागांव उत्तरी के राजकुमार , मनोज कुमार ने बताया कि खुली नाली होने से सभी असुरक्षित नजर आ रहे हैं। जब भी नगर पंचायत कार्यालय जाइए तो कहा जाता है अभी पटिया नहीं है। इन लोगों ने कहा कि शायद अब बड़ागांव की घटना के बाद जिम्मेदार नींद से जाग उठे और दूसरे किसी अभय की जान न जाने पाए उसके लिए बस्तियों में बनी नाले-नालियों को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए।
कोट
वार्ड में बने नाले-नालियों को सुरिक्षत करने के लिए पटिया बिछाने का कार्य किया गया है, कुछ जगहों पर पटिया के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत है। जल्द ही उन जगहों पर पटिया बिछवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, ईओ, घोसी,नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें