दोहरीघाट। कस्बे में सरयू नदी किनारे रामघाट पर मंगलवार को रिवर रिचिंग कार्यक्रम में मधुबन से भाजपा विधायक रामविलास चौहान ने स्टीमर पर बैठकर रामघाट से जानकी घाट तक दो छोटी मछलियों को सरयू नदी में प्रवाहित किया।
रामविलास चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड और प्रदेश सरकार मत्स्य पालन विभाग के साथ मिलकर जल प्रदूषण को कम करने और नदी का पर्यावरण बनाए रखने पर तेजी से काम हो रहा है। सरयू नदी में मत्स्य संपदा वृद्धि के लिए रिवर रिचिंग कार्यक्रम के तहत दो लाख मछली के बच्चे छोड़े गए हैं, इससे मछुआरों को रोजगार मिलेगा। नदी में बढ़ते प्रदूषण से जैव नियंत्रण के लिए मछलियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। विभिन्न प्रजाति की मछलियां बड़ी होकर नदी को प्रदूषण से दूर करेंगी और नदी में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखेंगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय, विनय जायसवाल, आजाद कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, मखड़ू यादव, डॉ. आर गौड़, विनोद कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।