फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सर प्लीज पास कर दीजिएगा, नहीं तो मम्मी-पापा मेरी शादी कर देेंगे, मैं पढ़ना चाहती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने सवालों के अजीबो-गरीब जवाब मिल रहे हैं। जीव विज्ञान की एक छात्रा ने लिखा कि सर प्लीज पास कर दीजिएगा। नहीं तो मम्मी-पापा मेरी शादी कर देेंगे। मैं पढ़ना चाहती हूं। शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य हुआ।
विज्ञापन

2241 के सापेक्ष 1151 परीक्षकों ने 47129 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने जाने वालों पर एलआईयू नजर रख रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने तालीमुद्दीन इंटरमीडिएट कालेज का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी इंटर कालेज में 229 परीक्षकों ने 10603 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। तालीमुद्दीन इंटर कालेज में 177 परीक्षकाें ने 7321 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरु इंटर कालेज रतनपुरा में 463 परीक्षकों ने 18008 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना में 282 परीक्षकों ने 11797 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें