फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झूलेलाल जयंती से सिंधी नववर्ष की शुरुआत

विज्ञापन
झूलेलाल जयंती पर नगर में निकले जुलूस में झूमते नाचते सिंधी समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
नगर स्थित सिंधी धर्मशाला में शुक्रवार शाम झूलेलाल जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इसके साथ ही सिंधी नववर्ष की शुरुआत हुई। झूलेलाल जयंती महोत्सव में सिंधी समाज के लोगों ने दीप प्रज्वलित कर अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रसाद के रूप में पीला चावल, चना, सूजी का हलवा, शरबत सहित अन्य व्यंजन वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आयो लाल झूलेलाल...आदि भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने डांडिया नृत्य कर उत्साह व्यक्त किया। झूलेलाल को सिंधी समाज के इष्ट देव के रूप में पूजा जाता है।
पूजन के उपरांत झांकी को विमान के माध्यम से नगर भ्रमण कराते हुए तमसा नदी तट तक ले जाया गया। गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते तट पर पहुंचे, जहां पावन ज्योति और कलश का विसर्जन कर समाज व देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवकराम, किशनचंद, अशोक रतवानी, अशोक तानवानी, ओमप्रकाश, दिलीप रतवानी, अजय लालवानी, विनोद तानवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें