फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का किया जाए सरलीकरण

विज्ञापन
नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जनपदीय सम्मेलन में सम्मानित हुए व्यापारी और अन्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार व्यापार प्रतिनिधिमंडल का जनपदीय सम्मेलन बुधवार को नगर के भुजौटी स्थित एक प्लाजा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराए जाने पर मंत्रणा की गई। खासकर जीएसटी के सरलीकरण किए जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर रतनपुुरा ब्लाक क्षेत्र निवासी तथा मिस यूपी आकांक्षा तिवारी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि  उनका जल्द से जल्द निराकरण कराया जाएगा। कहा कि व्यापारियों के हित की हर कीमत पर रक्षा की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कराने के साथ ही उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना संगठन का प्रयास है।

रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र की आकांक्षा तिवारी ने मिस यूपी का खिताब जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। व्यापार मंडल की तरफ से  विभिन्न क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में व्यापारी नेता वंशी पांडेय ने कहा कि खाद्य विभाग की तरफ से सैंपल लेने के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जाता है। व्यापारियों की समस्या नहीं सुनी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संगठन के जिला उपाध्यक्ष जफर अहमद जनता ने कहा कि जीएसटी में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को परेशान किया जाता है। इसलिए जीएसटी का सरलीकरण किया जाए।
विज्ञापन


समारोह को भोला सोनकर, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार गुप्ता, रवि सिंधी, वंशी पांडेय, पंकज बर्नवाल, प्रिंस गुप्ता, जावेद अहमद आदि ने संबोधित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें