फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र का घेराव, कर्मी फरार

Thu, 22 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
सेमरी जमालपुर बिजली उपकेंद्र पर घेराव के दौरान बिजली कर्मचारियों से डा.सीता राय के नेतृत्व में वार्ता करते लोग।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल बदलने तथा अघोषितकटौती से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की शाम 132 विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। घंटों नारेबाजी के बीच एमएलसी लीलावती कुशवाहा का पुतला फूंका। उधर, ग्रामीणों का उग्र तेवर देख बिजली कर्मी निकल लिए। 
विज्ञापन

132 केवी विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। दो दशकों से दो चरणों में पूूर्वाह्न 10 बजे से  सायं तीन बजे तथा अपराह्न सात बजे से तड़के पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति की जाती थी। कई दिनों से शेड्यूल  रात डेढ़ बजे से तड़के पांच बजे तक कर दिया गया है। साथ ही अघोषित बिजली कटौती भी हो रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से सेमरी, मझवारा, लखनीमुबारकपुर, पवनी सहित 12 गांवों के ग्रामीणों ने भाजपा नेत्री सीता राय के नेतृत्व में विद्युत केंद्र का  घेराव किया। 
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शासन प्रशासन के मनमाने रवैए से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। देर रात में बिजली आ रही है। तड़के ही गुल हो जा रही है। अघोषित बिजली कटौती से नाम मात्र बिजली मिल रही है। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति का शेड्यूल पूर्व नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। दो घंटे तक चले प्रदर्शन  के बाद देर शाम करीब आठ बजे अधिशासी अभियंता एसपी गुप्ता, एसडीओ आरपी सिंह व  मझवारा चौकी प्रभारी विंदेश्वर प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे।अधिकारियों द्वारा  मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। इस अवसर पर  पवन मद्धेशिया, प्रफुल्ल राय, भोनू, अशोक राय,  रीतेश राय, सुभाष राय, पवनेश राय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें