नगर के सहादतपुरा बाजार में सजी दुकान से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए मूर्ति और सजावट के सा
मऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को जन्मोत्सव को लेकर शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल है। मंदिरों और पूजा पंडालों को झालरों, एलईडी लाइटों, गुब्बारों और फूलों से सजाया जा रहा है। जिले में 19 स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का पालना सजाकर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी
पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। पुलिस लाइन परिसर और प्रसिद्ध श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां आयोजित की जाएंगी। इनमें भक्ति संगीत और नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
जन्माष्टमी को लेकर नगर के सहादतपुरा, भीटी बाजार और मिर्जाहादीपुरा में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। बाजारों में सबसे अधिक मांग बाल कृष्ण की मूर्तियों, झूलों और राधा-कृष्ण की पोशाकों की रही। श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री, फल, मेवे, माखन-मिश्री और सजावटी सामान की भी खरीदारी की। बच्चों को कान्हा और राधा के रूप में सजाने के लिए पोशाक खरीदने को दुकानों पर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। इससे बाजारों में पूरे दिन रौनक बनी रही।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि जन्माष्टमी के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। जुलूस के दौरान जरूरत पड़ने पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।
नगर के सहादतपुरा बाजार में सजी दुकान से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए मूर्ति और सजावट के सा