श्रावणी पूजा के मद़्देनजर निकाले गए जुलूस झूमते नाचते श्रद्धालु।
कोपागंज।सावन के पावन महीने में वर्षो से चली आ रही त्रिवर्षीय शीतला श्रावणी पूजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा कोहना के देवी मंदिरों में भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के लोगो ने हाथी घोड़ो के साथ भव्य खप्पर डाली यात्रा भी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरूषों ने हिस्सा लिया।यह यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बापू इंटर कालेज के उत्तर में स्थित काली माता मंदिर पर समाप्त हुयी। श्रावण मास में इस पूजा के अंतर्गत गांव में स्थित सम्मे माता ,डीह बाबा ,काली माता आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाती है।साथ साथ माता के जयकारो की गूंज के साथ हजारो श्रद्धालु गाजे बाजो के साथ नाचते गाते एक विशाल जुलुस निकलते है। यह जुलुस गांव का भ्रमण कर कोपागंज स्टेट बैंक होते हुए बापू इंटर कालेज के उत्तर में स्थित काली माता मंदिर में समाप्त हुयी। इस अवसर पर सुनील ,हरिंदर ,अभय मणि तिवारी ,पंकज बिनय अनूप प्रेमशीला मनसा विजाऊ आदि अनेक श्रद्धालु भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से मां भगवती की पूजा-आराधना की और सौहार्द्र एवं भाईचारा कायम रहे, यही आशीर्वाद देवी मां से मांगा 7