फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत , दो घायल

Fri, 04 Aug 2017 11:26 PM IST
mau news
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
 कोपागंज। थाना क्षेत्र के खुखुंदवा के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कोपागंज पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत देख एक अन्य घायल को सदर अस्पताल रेफर किया।        
विज्ञापन

 जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोपा कोहना गांव निवासी मनोज(40) पुत्र हरिश्चंद्र,  तिलकधारी पुत्र स्व. अर्जुन किसी काम से एक बाइक पर सवार होकर मऊ जा रहे थे। खुखुंदवा गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस दुर्घटना में मनोज, तिलकधारी के साथ दूसरी बाइक पर सवार युवक साजिद पुत्र नुरूल होदा (22) घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल भेजवाया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीररुप से घायल तिलकधारी  को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। घयल साजिद 22 घोसी बाजार का निवासी है। उसका सीएचसी कोपागंज में उपचार चल रहा। मनोज की मौत की सूचना पर उसके घर पर कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है। मनोज अपने पीछे एक लड़का द्वेशचन्द (6 ) और एक लड़की सुभाषिनी (4) छोड़ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें