फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चाई का रास्ता दिखाता है इस्लाम

Fri, 27 Jan 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले आयोजित मजलिस में तकरीर करते नजीर बाकरी मुरादाबादी।
विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले मुहल्ले में गुरुवार की रात समाजसेवी नासिर हुसैन की पुण्य तिथि पर मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद से आए मौलाना नजीर बाकरी ने कहा कि मानवता की सेवा ही इस्लाम है। मौलाना नजीर बाकरी ने कहा कि इस्लाम हमें सच्चाई के रास्ते पर चलना सीखाता है।
विज्ञापन


लोगों को हमेशा दूसरों की भलाई करना चाहिये। मानवता की सेवा ही धर्म  है। सच्चा मुसलमान आतंकवादी नहीं हो  सकता। अपने मां बाप की सेवा करना बहुत ही नेक कार्य है। बोले हर मुसलमान को पांचों वक्त की नमाज पढ़ना चाहिए। कुरान की बातों का अमल करना  चाहिए। काजिम नासिरी, साजिद जाहदी और अहसन जाकरी ने पेशखानी किया। गजनफर अब्बास ने सोजखानी पेश किया। इस मौके पर असगर अली, मोहम्मद अली, मौलाना काजिम, गजनफर अब्बास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें