फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए चलाई थी गोली, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
दोहरीघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए चार अभियुक्त के मामले का प्रेस कॉन्
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चक्रेश्वर गांव में बीते 23 अप्रैल की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अखिलेश चौहान, मिथलेश, कमलेश यादव और दीपक को गिरफ्तार किया है। गैंग लीडर की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में ऋषि प्रताप ने गोलू को थप्पड़ मार दिया था। इसी विवाद में गोलू ने ऋषि प्रताप की हत्या की साजिश रची थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घटना के बाद घायल ऋषि प्रताप के पिता रामप्यारे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गोली लगने से ऋषि प्रताप घायल हुआ था, जिसमें गोली उसके हाथ को छूते हुए पीठ को पार कर गई थी। बुधवार को अहिरानी बुजुर्ग के पास से पुलिस ने अखिलेश चौहान निवासी सुल्तानपुर थाना घोसी, मिथलेश चौहान निवासी जमुनीपुर थाना दोहरीघाट, कमलेश यादव निवासी जमुनीपुर थाना दोहरीघाट और दीपक कुमार निवासी जमालपुर बिक्कमपुर थाना घोसी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल बरामद की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुंदर एक गैंग का संचालन करता है, जिसमें वे सभी शामिल हैं। गैंग का काम लोगों से अवैध वसूली करना है। पहले ऋषि प्रताप भी इसी गैंग से जुड़ा था, लेकिन करीब छह माह पहले पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान ऋषि प्रताप ने गोलू को थप्पड़ मार दिया था।
इसी रंजिश में गोलू ने ऋषि प्रताप की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत 23 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे तीन बाइकों पर सवार होकर गोलू, कमलेश, अखिलेश सहित अन्य लोग ऋषि प्रताप के घर पहुंचे, जहां गोलू ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। फरार गैंग लीडर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें