फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नुकसान

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा में मंगलवार की रात्रि शार्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग में जल - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा मुहल्ले में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। जिससे गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फुलेलपुरा मुहल्ला निवासी अली अब्बास का परिवार रात का खाना खाने बाद मकान के दूसरे तल पर सोने चला गया। इस दौरान बिजली चली गई थी। देर रात जब बिजली आई तो अचानक शार्ट सर्किट हो गया और बिजली के तार जलने लगे। आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया। मकान में धुंआ भरा तो अली अब्बास की नींद टूट गयी और वह परिवार के साथ घर से बाहर निकल गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक घर मे रखा घर गृहस्थी के साथ साथ दो बंडल रेशमी साड़ियां टीवी, फ्रिज, बेड, पंखा, आलमारी और उसमें रखा समान जलकर राख हो गया। मौके पहुँची पुलिस ने फायर विग्रेड को फोन किया लेकिन गली सकरी होने के चलते वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। आग लगने से पूरे मुहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें