फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिग के साथ मुहम्मदाबाद गोहना थाने में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिग के साथ मुहम्मदाबाद गोहना थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो वलीदपुर।  मुहम्मदाबाद गोहना  कोतवाली में शनिवार को रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इसमे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ संभ्रांत लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सभी से रमजान में भी लॉक डाउन का पालन करने की अपील की गई।  बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सीएल सोनकर  ने किया। उन्होंने रमजान के दौरान बाजार में खरीदारी से लेकर इफ्तार पार्टी तक सोशल डिस्टेंसिग के साथ लॉक डाउन का पालन करने को कहा। कोतवाली प्रभारी नीरज पाठक ने बताया कि रोजा के बाद शाम के समय किसी प्रकार का भी इफ्तार पार्टी सामूहिक रूप से आयोजित नहीं की जाएगी। सभी लोग अपने अपने घरों में इफ्तारी करेंगे ।बाजार में खरीदारी के समय भी सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने का ध्यान रखेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रमजान के दौरान भी किसी भी सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार के रूप से नमाज अदा नहीं किया जाना है। कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर बचाव के एकमात्र उपाय के रूप में सोशल डिस्टेंस एवं पूर्ण लॉकडाउन ही उपाय है।  बैठक में क्षेत्राधिकारी नन्दलाल, नगर अध्यक्ष शकील अहमद, लाल जी वर्मा, जगदीश गुप्ता, शाहआलम कुरैशी, अबुहोरैरा, सुहेल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें