फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक बंद रहीं दुकानें, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी के आदेश पर शहरी क्षेत्र में बीते पांच जुलाई से लॉकडाउन चल रहा था। इस दौरान जिले के बैंक आदि बंद हैं। इस बीच प्रदेश सरकार से जारी 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के आदेश का असर शनिवार को शहर से लेकर गांव तक में दिखा। इस दौरान शनिवार की सुबह से पूरे शहर की सड़कों पर जबरदस्त सन्नाटा पसरा रहा। यह आलम अकेले शहर में नहीं बल्कि देहात क्षेत्रों में भी देखने को मिली। जहां छोटी बड़ी सभी दुकानें बंद रही। सड़क पर इक्का दुक्का लोग चलते नजर आए। हालांकि शहरी क्षेत्र के साथ देहाती क्षेत्रों में कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए बनाए गए जिले में बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद रही। जो गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोकर उनसे आने जाने के बारे में पूछ रही थी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बीते 22 मार्च से लगातार चले दो माह तक लॉक डाउन में लोगों को घरों से निकलने और सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर लगाम लगाने के लिए पूरे जिले में एसपी अनुराग आर्य के आदेश पर 85 बैरियर बनाए गए थे। जो अभी तक संचालित है। मई माह में प्रवासियों के आने के साथ जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरु हुआ। लेकिन यह संक्रमण पहले देहातों में था, बाद में देखते ही देखते शहर कोरोना शहर में पांव पसारना शुरु कर दिया। इस दौरान जिले में मिले 253 मरीजों में आधे से ज्यादा मरीज शहरी क्षेत्र के है।
इसको देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बीते पांच जुलाई को जिले में लॉकडाउन कर संपूर्ण बंदी कर दिया था। इस बीच शासन से तीन दिनों के लिए बंदी का आदेश जारी होने का असर पहले दिन दिखा। शनिवार को शहर के मिर्जाहादी का पुरा से लेकर बढुआ गोदाम से लेकर बलिया मोड़ तक सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान चिह्ति किराना और दवा की दुकाने खुली रही। यही हाल रोडवेज और रेलवे स्टेशन का था, जहां यात्री तो नहीं दिखे लेकिन सन्नाटा पसरा रहा। पूरा शहर पहले से ही कनटेनमेट जोन घोषित हो चुका है, इसके चलते शहर में पहले से ही बांस बल्लियां लगी पड़ी है। शनिवार को सभी तिराहे चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात रहें। जो शहर में आने जाने वाले वाहनों को रोककर सवारों से घर से निकलने का कारण अवश्य पूछ रहें थे।
विज्ञापन

मधुबन संवाददाता के अनुसार बढ़ते कोरोना वायरस प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से किए गए तीन दिसीय संपूर्ण बंदी के पहले दिन शनिवार को स्थानीय तहसीलक्षेत्र में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। लोग अपने-अपने घरों में कैद रहें। मेडिकलको छोड़ सभी दुकानें बंद रही। पुलिस गस्त भीक्षेत्र में रही, साथ ही प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मधुबन नगर पंचायत के साथ कटघरा शंकरमोड़, दरगाह, सुग्गीचौरी, दुबारी, मर्यादपुर, फतहपुर मंडाव आदि चट्टीचौराहों पर भी सभी दुकानें बंद रही।
रानीपुर संवाददता के अनुसार संपूर्ण बंदी के की शुरुआत शुक्रवार की रात से ही बंदी का असर दिखने लगा था। शनिवारको पहले दिन क्षेत्र के खुरहट,कांझा, पलिया, रानीपुर, फतेहपुर, चकिया आदि बाजार पूरी तरह से बंद रही। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित मऊ नखतपुर गाजीपुरबार्डर पर दो दिवसीय लाक डाऊन का असर दिखा। शनिवार को पिपरीडीह चौकी प्रभारी राधेश्याम संपूर्ण बंदी कराने में जुटे थे। इस दौरान पिपरीडीह, नखतपुर, गाजीपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चेकपोस्ट से गुजरने वाले हरदो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई।सत्यापन के बाद ही पुलिस ने उसेजाने दे रही।
हलधरपुर संवाददाता के अनुसार दो दिवसीय लॉक डाउन के पहले दिन शनिवार को बंदी का व्यापक असर दिखा। संपूर्ण बंदी में लोग घरों में कैदरहें, इस दौरान बाजारों के साथ चट्टी और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। क्षेत्र के पहसा, चकरा, तरवाडीह, इटौरा,गुलौरी, पीपपरसाथ, ठैंचा, हलधरपुर आदि क्षेत्रों में मात्र दवा की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानें पूरी तरह से बंद रही।
कस्बे की सभी सड़कें वीरान नजर आईं
घोसी। नगर के साथ ही तहसील क्षेत्र के सभी इलाकों में शनिवार को सुबह से ही संपूर्ण बंदी का पालन पुलिस ने सख्ती से कराया। नेशनल हाईवे पर नाम मात्र के ही लोगों का आना जाना रहा। संपूर्ण बंदी का पालन कराने के लिए एसडीएम आशुतोष राय के साथ एसएसआई अनिल द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण चक्रमण करते रहे।पुलिस ने आधादर्जन दोपहिया वाहनों का चालान कर ने के साथ एक कार को सीज कर दिया। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के आदेश का पालन प्रथम दिन घोसी नगर सहित आस पास के सख्ती से कराया गया। इस क्रम में पुलिस ने घोसी नगर के मझवारा मोड़ एवं मधुबन सहित अन्य स्थानों पर बंदी का पालन कराने के लिए वाहनों का सघन चेकिंग किया। हाइवे और मधुबन रोड सहित कस्बे के मुहल्लों की सड़कें वीरान नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें