मऊ। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू दिन दिनी बंदी के तीसरे दिन भी शहर की दुकानें तो बंद रही, लेकिन सड़कों पर अन्य दो दिनों की तुलना में अधिक भीड़ नजर आई। लगातार तीसरे दिन बंदी होने से रोज कमाने खाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।
कोरोना संक्रमण को तोड़ने के लिए शासन की तरफ से जारी दिन दिवसीय बंदी के तीसरे दिन सोमवार को भी शहर क्षेत्र की दुकानें बंद थी। इस दौरान सिर्फ मेडिकल हाल और मेडिकल संबंधी समानों को बेचने वाली दुकाने खुली थी। जबकि पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार को भी जारी थी। इसका परिणाम रहा कि गणना स्थलों पर भीड़ रही। जो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रही थी। बंदी के बीच सोमवार को घरों से लोग निकले। इसमें किसी का राशन खत्म हो गया था। तो किसी के घर पर दवाई की जरूरत थी। इसके अलावा रोज कमाने खाने वाले भी सोमवार को सड़कों पर नजर आए। हालांकि वो ना तो अपनी दुकानों को खोले लेकिन उनके चेहरे पर चिंता की लकीरे स्पष्ट दिख रही थी। बंदी के दौरान रोडवेज पर भी सन्नाटा रहा। लेकिन हाईवे पर बस के साथ चार पहिया वाहन दौड़ते नजर आए। अस्पतालों पर भीड़ नित्य की भांति थी। लेकिन सोमवार को हुई जांच में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में कम थे। सोमवार को कुल 112 मरीज मिले। जबकि बीते 16 अप्रैल से 2 सौ या उससे अधिक मरीज मिल रहे थे। बंदी के चलते लोग चाय पान के लिए तरसे। रिक्शा, आटो चालक के साथ ठेला और खोमचा लगाने वाले परेशान दिखे।