फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने बैंक प्रबंधक से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने एक दुकानदार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में शाखा प्रबंधक कोकिल शर्मा ने बताया कि वह और उप प्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह के साथ कोतवाली क्षेत्र के मुहमदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला गोलवार टोला स्थित शालीमार इलेक्ट्रिक के प्रोपराइटर अरविंद गुप्ता के पास गए थे। आरोप लगाया कि दोनों ने दुकानदार द्वारा लिए गए बैंक लोन का बकाया धन जमा कराने की बात कही। इससे नाराज दुकानदार ने दोनों से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर दुकानदार ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना से डरे सहमे बैंक प्रबंधक ने कोतवाली पहुंचकर दुकानदार के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि बैंक प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें