मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के अलाउद्दीनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर तीन लोगों ने दुकानदार से मारपीट की। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार अबुलऐन ने बताया कि मोहल्ले के एक व्यक्ति से जमीन/सहन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि बीते छह जनवरी को आरोपी और उसके पुत्र और इसी बीच सात साथियों ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट की।
बताया कि जब उसके पुत्र मोहम्मद जैद और कर्मचारी साहिल ने बचाव किया तो आरोपियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने मारपीट के साथ उसके बेटे का सोने का चेन छीन लिया और पांच लाख के समान को तोड़ कर नष्ट कर दिया। इस बाबत कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।