फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों से ही करें खरीदारी : उमाशंकर ओमर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के अलाउद्दीनपुरा स्थित जिला उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने आम जनता और उपभोक्ताओं से अपील की कि वे ऑनलाइन कंपनियों के बजाय अपने नजदीकी और स्थानीय व्यापारियों से ही खरीदारी करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, स्थानीय दुकानदार न केवल हमारे सुख-दुख के साथी होते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। जब हम अपनों से खरीदारी करते हैं, तो हमारे जिले का पैसा जिले में ही रहता है और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है।
महामंत्री गिरजाशंकर मौर्य ने कहा कि त्योहारों के समय स्थानीय बाजारों में रौनक बनी रहे और छोटे-बड़े सभी व्यापारियों का व्यापार फले-फूले, इसके लिए लोकल फॉर वोकल की भावना को अपनाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों को भी गुणवत्तापूर्ण सामान और उचित दाम पर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का सुझाव दिया। प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने डिजिटल माध्यमों के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय व्यापारियों को भी आधुनिक तकनीक और डिजिटल पेमेंट सुविधाओं को अपनाना चाहिए, जिससे ग्राहकों को खरीदारी करने में आसानी हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें