थाना क्षेत्र के पड़री चट्टी पर स्थित जनरल स्टोर की दुकान में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामन जलकर राख हो गया।
क्षेत्र के चितविसाव गांव निवासी दिनेश कश्यप पुत्र रामअवतार रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री चट्टी पर किराना जनरल स्टोर की दुकान खोला है। नित्य की भांति सोमवार की शाम को दिनेश दुकान बंदकरके घर चला गया । रात में 11 बजे के करीब उसकी बंद दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों के दुकान से बाहर निकलने पर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। इस दौरान पड़ोसियों ने आग की लपटों को देख शोर मचाना शुरू किया। साथ ही इसकी सूचना दुकान मालिक दिनेश कश्यप को उसकी मोबाइल पर संपर्क करके दिया। देर रात को सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची इस दौरान आग पर काबू पाया जा सका। जब तक दुकान में लगी आग बुझाई गई अंदर रखा सारा सामान और नगदी जलकर राख हो चुका था। दुकानदार के अनुसार दुकान में वह आठ हजार रुपया नगद और दो मोबाईल रखा था। साथ ही करीब दो लाख रुपये मूल्य का माल था। जो जलकर नष्ट हो गया है। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया। इसमें उसने दुकान में आग लगाने की बात कही है। जबकि तहरीर में उसने किसी को आरोपित नहीं किया है।