फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझ गया शिया-सुन्नी विवाद

Sat, 20 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष एक फीट और ढाई फीट के बारजा निकालने की शर्त पर मामला निस्तारित हुआ।
विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के गनशहीदा स्थित कब्रिस्तान के बगल में मस्जिद है। इसके अगल-बगल शिया और सुन्नी की मिश्रित आबादी है। शुक्रवार को मस्जिद का बारजा निकालने को लेकर शिया समुदाय के लोगों ने विरोध जताया।

उनका कहना था कि इसी रास्ते से ताजिया व अलम का जुलूस निकलता है। बारजा निकालने का विरोध करने पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष बारजा निकालने पर अडिग था तो दूसरा इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन


बारजा निर्माण को लेकर शिया समुदाय के लोग थाने जा पहुंचे और विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने इसमें पंचायतन मामला निस्तारित करने का सुझाव देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

शनिवार को दोनों पक्ष थाने में इकट्ठा हुए और पांच घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद निर्णय लिया गया कि जहां शिया समुदाय का गुंबज हैं वहां महज एक फीट एवं जहां नहीं है वहां ढाई फीट का बारजा निकलेगा।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की सहमति पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि इस समझौते के तहत ही निर्माण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य को कर्मचारियों की उपस्थिति में पूरा करने का निर्देश दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें