करहां में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में अंक के लिए जूझते खिलाड़ी
- फोटो : बरसात से बचने को छाता लगाकर जाता युवक। संवाद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को घोसी नगर के बड़ागांव खाचीझार के समीप विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में संत कबीरनगर के शिवानंद शिवानंद ने बनारस के सुनील को पटकनी दी।
बलिया के दिनेश ने मेहदावल के मोनू को तो बनारस के धर्मेंद्र ने मऊ के मोनू को चित किया। बलिया के राहुल ने रामबाग के सुंदरम, भेलऊर चगेरी के दिवाकर यादव ने आजमगढ़ के सूर्य प्रकाश को हराया।
प्रतियोगिता में 24 जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान उदयराज यादव, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, अर्शलान खान आदि ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
अखाड़े से जुड़े पहलवानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डाॅ. नित्यानंद यादव दुर्जन यादव, बीके यादव, चंद्रप्रताप यादव, राजेन्द्र सहित अन्य लोग शामिल रहे।