सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खण्ड क्षेत्र के रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम सभा परिखापुर में स्थित 485 वर्ष पुराना पौराणिक पंचमुखी शिव मन्दिर मंगलवार की रात में भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात पंचमुखी शिव मन्दिर में सोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था। अचानक रात्रि में भारी बारिश होने लगी, बारिश के समय ही जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली पंचमुखी शिव मन्दिर पर गिरी जिससे शिव मन्दिर ध्वस्त हो गया।गांव वालों का कहना है कि परिखापुर में स्थित पौराणिक पंचमुखी शिव मन्दिर का निर्माण 485 वर्ष पूर्व आलोक लाल श्रीवास्तव के पूर्वजों ने कराया था। मन्दिर गिरने से क्षेत्र के लोगों की आस्था आहत हुई हैं मन्दिर का मलवा हटाने के लिए बेचू प्रधान, दयाशंकर जायसवाल, कामतालाल श्रीवास्तव, कोमल सोनकर, श्रीराम सोनकर, अच्छेलाल विश्वकर्मा सहित क्षेत्र एवं गांव के सैकड़ों युवाओं मलवा हटाने के लिए लगे हुए थे।