फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में पहुंचे शील्ड ईवीएम

विज्ञापन
मतदान के बाद कृषि मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करते मतदानकर्मी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मतदान के बाद शहर के कृषि मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा करने का दौर देर रात तक चलता रहा। कर्मचारियों ने पोलिंग पार्टियों के क्रमवार प्रपत्र और ईवीएम को जमा किए। मंडी परिसर में देर रात तक मेले जैैसा नजारा देखने को मिला। इसके साथ ही प्रेक्षकों ने अपनी उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील कराया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के बाद चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाए कर्मचारियों के चेहरे पर थकावट नजर आई। चुनाव संपन्न कराने के बाद कर्मचारी अपने साधनों से घर की तरफ जाते दिखे। सोमवार को जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 1962 बूथों पर मतदान कराया गया। मतदान होने के बाद सुरक्षा बल के जवान और पुलिस की सुरक्षा में शील्ड ईवीएम और पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल पहुंची। ईवीएम को संबंधित विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रुम में रखवाया गया। इसके साथ ही ईवीएम में जिले के कुल 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 मार्च को स्ट्रांग रुम की सील तोड़ने के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें