फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की सड़क पर जलजमाव, पोलिंग पार्टियों को परेशानी

विज्ञापन
मधुबन सुग्गीचौरी मार्ग चुनाव के दिन पोलिंग पार्टियों के लिए बना परेशानी का सबक,जमा कीचड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन।नगर पंचायत के मधुबन सुग्गी चौरी मार्ग का एक किमी दूरी में नाली निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों के घरों का गंदा पानी पिच सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे सड़क टूटकर गढ्ढों मे तब्दील हो गई है।इससे चुनाव के दिन भी पोलिंग पार्टियों से लेकर मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि यह सड़क पिपरा, नारायणपुर, सुग्गीचौरी, हाटा, धर्मपुर सहित बीसो गांवों को जोड़ने वाली देवरांचल की लाइफ लाइन मानी जाती है। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा इसके बदहाली की सुधि न लेने के कारण पोलिंग पार्टियों को जाते समय और आते समय दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत के सुग्गीचौरी मार्ग पर गत तीन वर्षो से स्थानीय लोगों के घरों का गंदा पानी पिच मार्ग पर बहता है। जिससें मार्ग टूटकर गढ्ढों मे तब्दील हो गया है। और लोगों के घरों के सामने गंदे पानी का जमाव हुआ है। जो प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहा है। यहां के स्थानीय लोगों की माने तो यदि जनप्रतिनिधि द्वारा नाली का निर्माण करा दिया जाता तो जलजमाव की समस्या समाप्त हो जाती और यहां के लोग स्वच्छ वातावरण में रह सकेंगे। किन्तु जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय लुभावने बातें कह कर वोट लेते रहे है।लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। कहने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास का ढिंढोरा खूब पीटा जाता है। जबकि धरातलीय स्तर पर कुछ और ही रहता है। टूटी फूटी सड़क होने से आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते है। और शासन प्रशासन को कोसते रहते है। किन्तु जिम्मेदार लोगों के कानों तक जू नहीं रेंगता। जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का आलम यह रहा कि चुनाव के दिन भी पोलिंग पार्टियों से लेकर मतदान करने वाले मतदाताओं को सड़क बदहाल होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें