उच्च न्यायालय के फैसले से आहत शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को शिक्षामित्रों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। मुहम्मदाबाद गोहना बीआरसी पर शांतिपूर्ण धरना दिया। शिक्षामित्रों के धरना को प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना समर्थन देते हुए शांतिपूर्ण लड़ाई जारी रखने की बात कही।
वक्ताओं ने कहा कि बिना तथ्यों के संज्ञान में लिये माननीय उच्च न्यायालय का एक तरफा फैसला आने से प्रदेश में पौने दो लाख से अधिक शिक्षामित्रों के परिवार केे सामने रोजी रोटी का समस्या आ गई है।
कहा कि विगत दस से पंद्रह सालों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के साथ घोर अन्याय हुआ है। वक्ताओं ने समस्त शिक्षा मित्रों से शांतिपूर्ण लड़ाई जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दाखिल कर दी गई है।
धरना के दौरान आधा दर्जन से अधिक शिक्षामित्र ब्लाक अध्यक्ष अंबुज विश्वकर्मा, मुहम्मद राजी, हीरालाल, मीना देवी, जयप्रकाश, सादिका, आलोक रंजन, प्रतिमा राय समेत सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।